
कतरास (धनबाद) : मलकेरा स्थित देवग्राम बजरंगबली मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक समिति के विस्तार को लेकर सह संयोजक तापस कुमार डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर समिति के बिस्तार की घोषणा संयोजक अनूप राय ने की। इस मौके पर कई लोगो ने बजरंग दल का सदस्यता ग्रहण की। नवगठितसमिति में देबग्राम विहिप खंड अध्यक्ष सुनील महतो ओर मंत्री अभिषेक सुपकार को बनाया गया। देबग्राम खंड प्रमुख राजकुमार साहू, सत्संग प्रमुख बाबन कुमार,ओर गोरक्षा प्रमुख पिंटू कर्मकार को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से कतरास प्रखंड संयोजक अनूप राय, सह संयोजक तापस कुमार दे, प्रखंड बिद्यार्थी प्रमुख विकास रविदास, सुजीत चक्रबर्ती, महेंद्र कर्मकार, साधन माझी, सरोज मोदक, पंकज महतो, विजय बाउरी, सिपक मोदक, श्रवण माझी, गुड्डू बाऊरी, प्रीतम महतो, हरीश रजवार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।