
कोडरमा: जगरनाथ जैन महाविद्यालय झुमरी तिलैया में ननटीचिंग कर्मियों से बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम कराया जा रहा है। जिसके कारण ही मंगलवार को जेजेए महाविधालय के एक कर्मी की पुत्री का कोरोना रिपोर्ट जांच में पॉजिटिव आया है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस जेजेए कॉलेज कर्मी की पुत्री का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका कोई ट्रेभेल हिस्ट्री नही है। फिलहाल कोडरमा जिले के शहरी क्षेत्रो में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने का मामला सामने आ रहा है। जिले में मंगलवार को सात किरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। महाविद्यालय परिसर में कोरोना पाॅजिटिव मामला आने से वहां के कर्मियों में हड़कंप मच गया। अनलॉक होने के बाद से लगातार कॉलेज कर्मियों से डियूटी लिया जा रहा था। बताया जाता है कि महाविद्यालय कर्मी पुत्री की तबियत पिछले चार दिनों से खराब था। उसे बुखार की शिकायत थी। बुखार होने के बाद उसे जांच कराया गया तो उसका जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। डॉक्टर शरद कुमार ने बताया कि कॉलेज कर्मी की पुत्री का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ऐसे में कर्मी का भी सेम्पल लिया जाएगा। अगर कॉलेज कर्मी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो कॉलेज को सील करना अतिआवश्यक होगा। डाॅ शरद ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रहने की बात कही है।