उज्जैन के महाकाल ने स्यवं अपने मंदिर से अधर्मी एवं कुख्यात विकास को करवाया गिरफ्तार

0
fastlive news

::  पांच राज्यों की पुलिस कुख्यात बदमाश विकास की कर रही थी तलाश
::  पांच लाख का था विकास के सिर का इनाम
::  सात दिन पूर्व कानपुर गोलीकांड में आठ पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

लखनऊ (यूपी):  ठीक ही कहा गया है भगवान के घर में देर है पर अंधेर नहीं है। उक्त बात आज पूरी तरह से चरितार्थ उस दौरान देखने को मिला जब कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। पिछले सात दिन पूर्व ही कानपुर में एक गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर विकास दूबे ने आठ पुलिस कर्मियों को शहीद कर उनके खून से अपने हाथ रंगे थे। उस हृदय विदारक घटना ने कानपुर ही नहीं पूरे देश को झकझोकर कर रख दिया। अपने पूरे कानपुर का डोन समझने वाले विकास दूबे की इस करतूत को इंसान तो क्या भगवान ने भी अस्वीकार कर आठ पुलिस कर्मी के इस जघन्य अपराधी को काल ही नहीं महाकाल ने अपने पास बुलाकर कानून के हलावे कर दिया। अप्रत्यक्ष रूप से स्वयं महाकाल ने उसे अपने मंदिर से गिरफ्तार करवाकर एक तरह से धर्म की रक्षा के साथ साथ अधर्मी को सजा दिलाने के लिए कानून के उपर छोड़ दिया है। अब भगवान भोलेनाथ ने अधर्मी एवं पापी विकास दुबे का न्याय के मंदिर में न्यायाधीश के उपर सारा जिम्मा सोंप दिया है। अब देखना है इस कुख्यात बदमाश को देश के न्यायाधीश उसे कानून की कौन सी सजा देती है। पांच लाख की इनामी बदमाश की गिरफ्तारी उज्जैन महाकाल मंदिर से होने के बाद यूपी के आस पड़ोस पांच राज्यों की पुलिस ने राहत की संास ली है। क्योंकि पिछले सात दिनों से पांच राज्यों की पुलिस कानपुर गोलीकांड में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले विकास की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह खाक छान रही थी। वहीं विकास के मोबाइल का लाकेशन नोएडा था। जो विकास ने पुलिस को गुहमराह करने के लिए अपने लोकेशन छिपा रहा था। सावन के इस पावन महीना में उज्जैन के महाकाल भगवान भोलेनाथ ने पापी विकास को आज स्वयं अपने यहां से गिरफ्तार करवाकर धर्म की रक्षा की है। अब देखना है इस कुख्यात बदमाश को संरक्षण देने वाले कितने वर्दीधारी की गर्दन तक कानून का हाथ पहुंच रहा है। कहा जा रहा है कि कुख्यात बदमाश विकास दुबे के मुखबिरी अगा स्थानीय वर्दीधारी पुलिस नहीं करती तो आज उन आठ वर्दीधारी जवान शहीद नहीं होतें।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news