
कतरास (धनबाद) : बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के ब्लॉक फ़ॉर कोलियरी के आदर्श कॉलोनी में कोरेंटिंन सेंटर में रह रहा एक सीआइएसएफ के जवान के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की सूचना है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवान को उठा कर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के मुताबिक वह जवान बंगाल से लौटा था।मालूम हो कुछ दिन पूर्व भी यहा एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।