बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम सहित उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या

0
fastlive news

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर के बांदीपोरो में बुधवार की शाम भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम बारी एवं उसके पिता और भाई की आतंकियों ने गोलीमार हत्या कर दी। बीजेपी नेता वसीम बारी की हत्या को लेकर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि दिवंगत भाजपा नेता का बलिदान ब्यर्थ नहीं जाएगा। जिलाध्यक्ष बारी की हत्या की खबर क्षेत्र में फैलते ही वहां के पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आसपास एवं बारी के चाहने वालों में काफी गहरा दुख व्यक्त किया। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में एक साथ तीन लोगों की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया हैं। इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गहरा दुख जताते हुए ट्वीट के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। वसीम के परिवार के प्रति गहरा संवेदनाएं भी पीएम मोदी ने व्यक्त किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news