
नई दिल्ली: भारत अगले साल फरवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करने के साथ ही अप्रैल में आईपीएल का 14वां सीजन आरंभ करेगा। उक्त विषय की जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगूली ने दी है। वहीं अध्यक्ष सौरव गांगूली ने कहा है कि अगले साल फरवरी और अप्रैल महीना में भारत में होने वाले क्रिकेट सीजन के लिए स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को चिट्टी लिखकर यह जानकरी दी गई है। गांगूली ने अपने चिट्टी में कहा है कि भारतीय टीम इस साल दिसंबर में आॅस्टेªलिया का दौरा करेगी। वहीं फरवरी 2021 में इंग्लैंड की मेजबानी कर अप्रैल में आईपीएल का 14वां सीजन की शुरूआत करेगी।
