
:: संगठित गैंग द्वारा बच्चा अगवा किए जाने की हो रही है पुष्टि
:: पूरे दिल्ली से अबतक 2600 बच्चे हो चुके है लापता
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से कोरोना काल के दौरान बच्चों को अगवा कर उसे गायब करने का एक मामला सामने आया है। कोरोना काल के दौरान दिल्ली के राजधानी में प्रतिदिन औसतन 11 बच्चे के गायब होने की सूचना आ रही है। इस बात की पुष्टि दिल्ली पुलिस की ओर से की गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बच्चों के अगवा होने के बाद उसकी वापसी को लेकर थोड़ी राहत भरी यह भी खबर दी है कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्रतिदिन औसतन गायब हुए बच्चों में 7 बच्चों को वापस ढूंढने में भी सफलता पाई गई है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की भी आंशका व्यक्त करते हुए कहा है कि क्षेत्र में संगठित गैंग मानव तस्करी, यौन शोषण, देह व्यापार, अंग तस्करी और बंधुबा मजदूरी करवाने के लिए बच्चे को अगवा किया जा रहा है। वहीं अगर दिल्ली के विभिन्न इलाकों से गायब हुए बच्चों की आंकड़ो पर थोड़ा गौर करे तो दिल्ली में अगस्त 2020 तक 2600 से अधिक बच्चे गायब हुए है। इन गायब हुए बच्चों में सबसे अधिक दिल्ली के उत्तरी जिले से जहां 344 बच्चे के गायब होने की पुष्टि की गई है। वहीं दिल्ली के बाहरी जिले से 254, नई दिल्ली के इलाका से 9 और दिल्ली के मध्य भाग के जिले से 99 बच्चों के लापता होने की पुष्टि स्वयं दिल्ली पुलिस की ओर से किया गया है।
