दिल्ली के नंद नगरी में हुए एक सड़क दुर्घटना में मासूम समेत तीन की मौत

0
fastlive news

दिल्ली:  दिल्ली के नंद नगरी में बीती रात एक बेकाबू क्लस्टर बस की चपेट मे आने से एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में बस के असंतुलित होने से अन्य वाहनों से बस जाकर टकराई। जिससे एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और बस को कब्जे में करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद उग्र लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उक्त मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात नंद नगरी के फलाईओवार से उतरते समय एक क्लस्टर बस के चालक ने अपना संतुलन खो बैठा। जिससे बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद ही मौके का फायदा उठाकर बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटना में एक मासूम और अन्य दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई। वहीं बस के असंतुलित होने से फलाईओवर में मौजूद अन्य वाहनों से बस की टक्कर हो गई। जिससे अन्य वाहनों के एक महिला सहित चार लोगों के घायल होने की सूचना है। इधर पुलिस भीड़ का नियंत्रित कर बस को जब्त कर चालक की खोजबीन कर रही है।

दिल्ली के नंद नगरी में हुए  एक सड़क दुर्घटना में मासूम समेत तीन की मौत

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news