ठगी करने के आरोप में जेएनयू का छात्र अनिकेत असम से गिरफ्तार

0
fastlive news

गुवाहाटी:  पीएमओ के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल आॅफ इंडिया का यूथ सलाहकार बनकर ठगी करने वाला जेएनयू का अनिकेत डे नामक छात्र को असम से गिरफ्तार किया गया है। वैसे उक्त छात्र द्वारा ठगी करने का खुलासा तब हुआ जब उन्होंन एक कारोबारी के 2.23 करोड़ रूपये कीमत के मास्क को सउदी अरब भिजवाने के लिए फर्जी लेटर जारी किया था। जब उस लेटर को एयरपोर्ट पर सत्यापित किया गया तो वह लेटर फर्जी निकला। इसके बाद से ही उस छात्र पर गिरफ्तार का बादल मंडराने लगा। वहीं उक्त छात्र ने मास्क को साउदी अरब भेजवाने के लिए उस कारोबारी से सात लाख में सौदा तय किया था। जो उसने एडवांस के तौर पर पांच लाख रूपया भी उस कारोबारी से ले चुका था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का जाल बिछाया और उन्हें आखिरकार असम से गिरफ्तार किया गया ।

ठगी करने के आरोप में जेएनयू का छात्र अनिकेत असम से गिरफ्तार

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news