मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में ‘‘ मिशन शक्ति’’ का किया गया शुभारंभ

0
fastlive news

लखनऊ:  महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष अभियान ‘‘ मिशन शक्ति’’ का शुभारंभ किया। इस ‘‘ मिशन शक्ति’’ के तहत महिलाओं, बच्चों, बालिकाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ करने के बाद यह अगले नौ दिनों तक चलेगा। वही इन नौ दिनों तक इस मिशन को चलाए जाने के बाद अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक – एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा। ताकि समय समय पर प्रदेश के सभी महिलाऐं बालिकाऐं और बच्चे इस मिशन के प्रति जागरूक होकर अपनी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठा सके। इस मिशन के आरंभ करने के पूर्व सीएम योगी ने बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में रात्री विश्राम किया। इसके पश्चात आज सुबह उन्होंने मां पाटेश्वरी के चरणों में माथा टेक पुजा अर्चना कर अपनी प्रदेश के जनताओं के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में ‘‘ मिशन शक्ति’’ का किया गया शुभारंभ

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news