
अहमदाबाद: गुजरात के कांडला पोर्ट पर पिछले महीने एक चीनी जहाज से संवेदनशील उपकरण बरामद होने से भारत को सोंचने के लिए मजबूर होना पड़ा हैं। क्योंकि जिस जहाज से संवेदनशील उपकरण बरामद हुए है वह जहाज पाकिस्तान के कराची जा रहा था। भारत ने इस जहाज को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चीन को अपनी चिंता से अवगत कराया है। इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि चीन इसे लेकर उचित कदम उठाएगा। जिससे दोनो देशों के बीच तनाव उत्पन्न करने वाली गतिविधियों में संलिप्त नहीं होना निश्चित हो सके। ताकि दोनो देशों के बीच किसी तरह की नाराजगी न रहे।