बेकाबू ट्रक ने घर समेत चार वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

0
fastlive news

बाघमारा:  गोमो हरिणा सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात एक ट्रक संख्या जेएच 09 एफ 7245 अनियंत्रित होकर 4 छोटे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक इतनी बेकाबू को हो गया था कि चार छोटे वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद एक गड्ढे में जाकर फंस गया। वहीं रात होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक एवं उपचालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर बाघमारा तथा बरोरा पुलिस मौके पर पहुची और घटना को देखते हुए मामला बाघमारा थाना क्षेत्र में पड़ने के कारण बाघमारा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है की ट्रक गोमो सड़क मार्ग से होते हुए बोकारो की ओर जा रही थी। तबही हरिणा के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के एल्वेस्टर, बॉण्डरी एवं आस पास खड़ी पिकअप भेन, टाटा मैजिक, अल्टो को जोरदार टक्कर मारकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ट्रक के चालक को ढुढने के लिए वाहन मालिक से संपर्क कर रही हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news