
ःः चिटाही स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन
ःः भाजपा पूरजोर तरीके से झारखंड सरकार के विरूद्ध आंदोलन करेगी
बाघमारा: चिटाही स्थित बाघमारा विधायक ढुलू महतो के आवसीय कार्यालय में गुरुवार को भाजपा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार राजनीतिक द्वेष में विधायक के साथ गलत व्यवहार कर रही है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि विधायक के साथ बार बार धमकी, दबाव, छापेमारी कर विधायक परिवार को परेशान करने की मंशा पाले वर्तमान झारखंड सरकार और बाघमारा के विधायक विरोधी अपने काले मंसूबे को जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे है। सांसद दीपक प्रकाश ने आगे दो टूक शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देना चाहती है कि वे अपना काम न्याय संगत करें, कानून से ऊपर कोई नही है। प्रशासनिक अधिकारी अगर विधायक परिवार को परेशान करने का काम किया तो पूरे भाजपा पूरजोर तरीके से झारखंड सरकार के विरूद्ध आंदोलन करेगी।
वहीं पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा की किसी भी एजेंसी से जांच करा लें। लेकिन सरकार कभी जांच करना नही चाहती है। उन्होंने कहा कि उसने पुलिस कप्तान से बात किया था कि विधायक एक जन प्रतिनिधि है। वह कहीं नही भागेंगे, हम उसे सेलेण्डर करवा देंगे। उन्होंने पुलिस कप्तान को यहां तक कहा कि उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। लेकीन सत्ता पर बैठे हुए लोग उन्हें पड़ताडित करने में लगे हुए है। मरांडी ने आगे कहा कि प्रदेश भाजपा की पूरी पार्टी विधायक परिवार के साथ है। इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मपाल सिंह, अपर्णा सेन गुप्ता, शेखर अग्रवाल, लक्ष्मण नायक , प्रदीप वर्मा, विरिंचि नारायण, रागनी सिंह, सावित्री देवी, शत्रुधन महतो, बच्चू राय आदि मौजूद रहे थे।

