
नई दिल्ली: अमेरिकी सरकार में उपराष्ट्रपति के पद पर भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ली। इस तरह भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर एक इतिहास रच दिया है। भारतीय मूल की कमला द्वारा अमेरिका में शपथ ग्रहण लेने के साथ ही उनके पैतृ गांव भारत के तमिलनाडू स्थित थुलेसेंद्रपुरम में लोगों में खुशी देखी गई। थुलेसेंद्रपुरम के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए खुब आतिशबाजी की हंसते गाते तालियां भी बजाई। इसके साथ ही थुलेंसेंद्रपुरम के नागरिकों ने कमला हैरिस की सफलता और भारत अमेरिकी संबंधों को बढ़ानें के लिए विशेष पूजा अर्चना की। कमला की शपथग्रहण लेने से तमिलनाडू के उसके पैतृक गांव के लोगों ने जश्न मनाते वीडियो को जारी किया हैं।
