
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान संगठन द्वारा आहूत ट्रेक्टर रेली परेड होना लगभग तय माना जा रहा है। क्योंकि किसान संगठन ने जिस योजनाबद्ध तरीके से टेक्ट्रर परेड करने की योजना बनाई है उसमें करीब एक लाख ट्रेक्टर को शामिल किया जाएगा। जिसमें एक ट्रेक्टर पर पांच किसान मौजूद रहेंगे। इस तरह ट्रेक्टर परेड में 20 राज्यों से करीब पांच लाख से अधिक किसान भाग लेंगे। योजना में खास ध्यान इस बात पर रखा गया है कि कोई भी इस परेड में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश न करे इसके लिए वालंटियर की व्यवस्था की गई है। जो हरे रंग के जैकेट में नजर आऐंगे। वहीं इन सभी वालंटियर के पास फस्र्ट एड बाॅक्स की भी व्यवस्था रहेगी। कहा गया है कि इस टेªक्टर परेड के दौरान पांच हजार से भी अधिक वालंटियर वाॅकी टाॅकी के साथ व्यवस्था को संभालेंगे।
