
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एतिहासिक हार के बाद बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो मायावती ने अपने पार्टी के किसी भी प्रवक्ता को टीवी न्यूज चैनलों पर होने वाले बहसों में हिस्सा नहीं लेने की आदेश जारी किया है। मायावती ने अपने इस फैसले के लिए मीडिया चैनलों के जातिवादी एजेंडे को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मायावती ने कहा है कि न्यूज चैनलों के जातिवादी एजेंडे के कारण उनके पार्टी के प्रवक्ताओं द्वारा दिए गए बयानों से विधानसभा चुनाव में बसपा को बहुत क्षति उठानी पड़ी है। इसलिए आने वाले दिनों में उनके पार्टी के कोई भी प्रवक्ता अब न्यूज चैनलों को पार्टी संबंधी अपना बयान नहीं देंगे।