जम्मू कश्मीर के विधानसभा भवन में वेबसीरीज के लिए हुई शूटिंग

0
fastlive news

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर की सरकार कश्मीर को शूटिंग हब बनाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में वहां की सरकार ने जम्मू कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग को काफी महत्व दे रही है। इतना ही नहीं इसके लिए वहां की सरकार शूटिंग हब बनाने के लिए सराहनीय कदम भी उठा रही है। तभी तो वहां की सरकार ने जम्मू कश्मीर के विधानसभा भवन को ही शूटिंग के लिए तीन दिन तक के लिए दे दिया है। यह शूटिंग किसी फिल्म के वेबसीरीज की हो रही थी। इस तरह जम्मू कश्मीर के इतिहास को  देखा जाए तो यह पहली बार ऐसा हुआ है, जब जम्मू कश्मीर की विधानसभा भवन को किसी फिल्म की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया है।

जम्मू कश्मीर के विधानसभा भवन में वेबसीरीज के लिए हुई शूटिंग

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news