
चंडीगढ़ : उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान प्रदूषण को कम करने के लिए पंजाब और हरियाणा में कन्फेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री भारतीय उद्योग परिसंघ ने 100 गांवों तथा एक लाख एकड़ की खेत को गोद लेकर इस अभियान को लक्ष्य तक पूरा करने का बीड़ा उठाया है। इस विषय की जानकारी रविवार को सीआईआई की ओर से दिया गया है। सीआईआई ने कहा है कि जिलो में पराली जलाने की घटनाआंें को समाप्त करने के लिए 15 हजार से भी अधिक किसानों को कृषि उपकरण, तकनीकी प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है।