
लखनऊ : मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी के कई जिलों में मौसम के करवट लेने की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 11 क्यू से 13 मई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी यूपी में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं इस दौरान प्रदेश के इन क्षेत्रों के कई जिलों में 50 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही वर्षा भी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया गया है उनमें प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, बहराइच, सीतापुर, आगरा, कन्नौज, मुज़फ्फरनगर, मेरठ व गाज़ियाबाद शामिल हैं। इस तरह यदि देखा जाए तो यूपी में अगले 3 दिन तक वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।