
मुंबई : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन को लेकर एक दुखद खबर आई है। खबर यह है कि अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह राजूबेन का निधन हो गया है। 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह की निधन आज मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ महीने पहले फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद से ही अस्पताल में इलाजरत थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिससे उसका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार अहमदाबाद में स्थित थलतेज श्मशान घाट में किया जाएगा।