नौडीहा में हाइवा के चपेट में आने से एक की मौत

0
fastlive news

पलामू : सराईडीह – छत्तरपुर मार्ग पर नौडीहा बाजार के जाने वाले रास्ते के समीप तेज गति से आ रही एक हाईवा चालक ने अपना संतुलन खो दिया और लालजी साव नामक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद राहगीर व स्थानीय लोगों ने काफी तत्परता दिखाते हुए चालक सहित वाहन को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को जैसे ही अपने कब्जे में करना चाहा कि स्थानीय ग्रामीण व मृतक के परिजनां ने मुआवजा की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कर हर संभव मदद दिलाने की बात परिजनों से की। बताया जाता है कि लालजी शौच के लिए जा रहा था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news