
एजेंसी: कोरोना मामले में विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से अगल होने का फैसला लिया है। यह फैसला मंगलवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने जारी कर डब्ल्यूएचओ से औपचारिक रूप से अलग होने का एलान किया। इस बात की पुष्टि अमेरिका के एक वरीय अधिकारी ने की है। वहीं उक्त अमेरिकी अधिकारी ने अपने दिए गए बयान में कहा है कि सोमवार से प्रभावी हुए इस फैसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भी अमेरिकी सरकार की ओर से अवगत करा दिया गया है। कोरोना महामारी का प्रकोप अमेरिका में सबसे ज्यादा पड़ने को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर आरोप लगते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ पर चीन का नियंत्रण है। तभी तो कोविड 19 को लेकर जरूरी स्वास्थ्य सूचनाऐं डब्ल्यूएचओ की ओर से बाद में जारी की गई है।