
नई दिल्ली: भारत सदियों पूर्व से दूसरे देशों की मदद करते आ रहा है। उसी कड़ी को निभाने के लिए आज भारत सरकार ‘‘ नेबरहुड फस्र्ट ’’ नीति के तहत अपने पडोसी देशों को हर संभव मदद करने को खड़ा ही नहीं वचनवद्ध भी है। वैसे तो भारत पूर्व में ही नेपाल, बंग्लादेश, मालदीव और भूटान जैसे देशों को कोरोना वैक्सीन भेज चुका है। और इन पडोसी देशों को अपनी क्षमता के अनुसार भारत ने हरसंभव मदद करने की आश्वासन दे रखी है। फिलहाल कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में भारत जहां अपने देश के नागरिकों की जीवन को बचाने के लिए कोविशील्ड नामक वैक्सीन को तैयार कर देश के कौने कौने तक पहुंचाकर लोगों को टीका लगवाने का काम कर रही है। जो भारत आज पूरी दुनिया के लिए एक मिशाल साबित करने की पक्ति में खडा है। यह बात सिर्फ कहने भर को ही नहीं भारत अपने पड़ोसी देशों के मदद करने के साथ साथ माॅरीशस, सेशेल्स, म्यांमार के लिए भी कोविशील्ड वैक्सीन भेजने की पूरी व्यवस्था करने जा रही है। कहा जा रहा है ये देश टीकों के अनुदान सहायता के रूप में भारत के प्रारंभिक रोलआउट का हिस्सा है।
