
रांची: रांची जेल में रह रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत गुरूवार को अचानक बिगड़ने की बात सामने आई है। पूर्व सीएम लालू यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इधर अचानक उनकी तबियत बिगड़ने की बात सामने आने पर उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की माने तो फेफड़ों में संक्रमण के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल लालू यादव की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वैसे तो लालू यादव का पूर्व से ही रांची रिम्स में इलाज चल रहा था। जो गुरूवार को अचानक तबियत बिगड़ने से उसे आनन फानन में भर्ती कराया गया। मालूम रहे आज से करीब तीन वर्ष पूर्व से ही लालू यादव जेल में अपनी दिन काट चुके है। जेल में रहने के दौरान लालू यादव को कई तरह की शारीरिक परेशानी से गुजरना पड़ा है। वैसे करीब ढाई साल से लालू यादव के शारीरिक जांच और चिकित्सा रिम्स के चिकित्सकों की देख रेख में हो रही हैं। फिलहाल लालू प्रसाद यादव की कोरोना जांच करने पर उसका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व सीएम लालू यादव की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन उनका हालचाल जानने रिम्स पहुंचकर चिकित्सकों से भेटकर उनका हाल जाना।
